धरमजयगढ़। राजीव गांधी शिक्षा मिशन रायगढ़ (समग्र शिक्षा) द्वारा विकास खंड स्त्रोत केंद्र कार्यलाय धरमजयगढ़ में किया गया।।
परीक्षण में रायगढ़ से आए डा. खुशबू साहू फिजियोथैरेपिस्ट एवं कु.प्रतिभा गवेल स्पीच थैरेपिस्ट के द्वारा 37 बच्चो को उनके समस्या के आधार पर आवश्यक सुझाव एवं भौतिक चिकित्सा कर उनके दैनिक जीवन में किस प्रकार अभ्यास कर उक्त समस्या को दूर करने हेतु रिसोर्स रूम में दिब्यांग बच्चो को अभ्यास कराया गया ।
उनके साथ आए पालकों को भी किस प्रकार अभ्यास से बच्चो को उक्त समस्या निदान एवं उन्हें सामान्य दैनिक गतिविधि से जुड़ने एवं अपने शरीर विकास बौद्धिक विकास करने में अवास्यक सुझाव प्रदान किया गया।
जिस कार्यालय से प्राप्त सहायक उपकरण जैसे —श्रवण यंत्र 06, ब्रेल कीट 01, ब्लाइंग स्टीक 01, एम आर कीट 02, व्हील चेयर 01, वाकर 02,तथा लो विजन कीट 01,दिव्यांग बच्चो को प्रदान किया गया।
उक्त विकाश खंड कार्य शाखा में विकास खंड शिक्षा अधिकारी एम आर सिदार, खंड समन्वयक श्री एन पी बीसी,सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी एस आर सारथी, बी आर सी लेखपाल आर पी यादव,समावेशी शिक्षा प्रभारी सत्य प्रकाश पैकरा,जतिन विश्वकर्मा , लीलाम्बर राठिया ,जगदीश प्रसाद साहू के द्वारा विशेष सहयोग एवं उक्त कार्यशाला में उपस्थित रहे।
