रायगढ़। बालिका को प्रेमजाल में फांसकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल दाखिल करा दिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 28 अगस्त को पुलिस चौकी जोबी में नाबालिग बालिका को करतला जिला कोरबा का युवक बिहारी लाल महिलांगे 25 अगस्त को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने की रिपोर्ट बालिका के पिता द्वारा दर्ज कराई गई। बालिका के पिता बताये कि 25 अगस्त की शाम बालिका बिना बताये कहीं चली गई थी। खोजबिन दौरान पता चला कि करतला का युवक बिहारीलाल महिलांगे भी गांव आया था जिसके साथ बालिका को कुछ लोग बातचीत करते देखे थे।
जोबी प्रभारी बालिका के गुम रिपोर्ट पर धारा 363 भादवि दर्ज कर तत्काल बालिका के परिजनों को साथ लेकर ग्राम केराकछार, करतला जिला कोरबा रवाना हुये, जहां आरोपी युवक के कब्जे में बालिका मिली। दोनों को साथ चौकी जोबी लाया गया। बालिका का कथन मुलाहिजा बाद प्रकरण में धारा 366, 376 भादवि 6 पास्को एक्ट जोड़ा गया एवं आरोपी बिहारी महिलांगे पिता महेत्तर महिलांगे उम्र 23 वर्ष साकिन केराकछार जुनापारा थाना करतला जिला कोरबा को गिरफ्तार कर 28 अगस्त को ही न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।
