फ्लाइट की कुछ घटनाएं कभी-कभी वायरल हो जाती हैं। कई बार झगड़ों की वजह से तो कई बार किसी और वजह से लेकिन हाल ही में एक महिला ने अपने सोशल मीडिया पर ऐसा दावा किया जिसे सुनकर लोग हैरत में पड़ गए। यह महिला सोशल इन्फ्लुएंसर भी है। एक वीडियो के माध्यम से महिला ने बताया कि उसे एक फ्लाइट से इस वजह से उतार दिया गया क्योंकि उन लोगों को महिला के कपड़े नहीं पसंद आए। महिला ने इस बारे में एक वीडियो बनाकर पूरी घटना बताई है।
दरअसल, यह घटना अमेरिका की है और यह अलास्का की एक फ्लाइट में घटी है। ‘डेली मेल’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, महिला का नाम रेलिन हावर्ड है। रेलिन का आरोप है कि उसके कपड़ों के कारण फ्लाइट पर उसके साथ बदसलूकी हुई और उसे धक्के मारकर बाहर निकाल दिया गया। रेलिन ने बताया कि उसके साथ यह घटना अलास्का एयरलाइन्स की फ्लाइट में हुई है। इससे घटना से संबंधित महिला का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।
इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में रेलिन हावर्ड ने बताया कि यह वीडियो घटना के बाद बनाया गया है और यह फ्लाइट के बाहर बनाया गया वीडियो है। इस वीडियो में काफी लोग दिख रहे हैं। वीडियो में महिला पुलिस को बताती है कि पहले उन्होंने एक स्पोर्ट्स ब्रा पहनी थी। फ्लाइट के स्टाफ ने उनसे कहा कि वो इन कपड़ों में फ्लाइट पर नहीं चढ़ सकतीं उन्हें ऊपर कुछ और डालना पड़ेगा। इसके बाद उन्होंने शर्ट पहन ली फिर फ्लाइट स्टाफ ने आकर उनसे कहा कि उनके कपड़े सही नहीं हैं।
रेलिन की बातों को सुनकर पुलिस ने भी माना कि उसने कोई गलत काम नहीं किया है। रेलिन ने यह भी बताया कि घटना के बाद उनसे पूछताछ भी की गई है और यह सब इसलिए हुआ क्योंकि फ्लाइट के स्टाफ को महिला के कपडे नहीं पसंद आए थे। महिला ने इस दौरान क्रॉप टॉप और शॉर्ट्स पहने हुए थे। महिला ने यह भी बताया कि पहले मेरा उत्पीड़न किया गया फिर मुझे हिरासत में ले लिया गया। महिला ने अपना वीडियो शेयर किया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, रेलिन एक सैलून में काम करती हैं और उसके साथ ही वो एक रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट भी हैं। रेलिन ने आरोप लगाया कि उनका वजन ज्यादा है और उनके बदन पर टैटू है इस वजह से उनके साथ ऐसा व्यवहार किया गया है। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब इस ऐसी घटना सामने आई है। पहले भी यात्रियों को कई कारणों से फ्लाइट से नीचे उतारा जा चुका है।
