रायगढ़. उत्तर प्रदेश से भटककर हजारों किलोमीटर दूर धरमजयगढ़ पहुंच जाने वाले दिमागी रूप से कमजोर युवक को धरमजयगढ़ पुलिस ने सकुसल परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। युवक अपने घर से इतनी दूर कैसे पहंुच गया उसे कुछ याद नही है।
मिली जानकारी के मुताबिक 06 सितंबर को धरमजयगढ़ पुलिस टाऊन में पैदल पेट्रोलिंग कर रही थी, इस दरम्यान बस स्टैण्ड पर एक 20-25 साल का युवक एकांत में बैठा दिखा। बस स्टैंड पर दुकान लगाने वाले व्यक्तियों ने युवक को भटक कर आना बताया। थाने का स्टाफ युवक को थाने लेकर आये, पूछताछ में युवक की दिमागी स्थिति ठीक नहीं लगी, काफी पूछताछ पर उसने अपना नाम शकील अहमद पिता रहीसमुद्दी 20 उम्र मेरठ (उ.प्र.) का रहने वाला बताया।
धरमजयगढ़ टीआई अंजना केरकेट्टा द्वारा युवक के परिजनों को सम्पर्क कर युवक के रायगढ़ (छत्तीसगढ़) के धरमजयगढ़ में होना बताया गया। दूसरे दिन 07 सितंबर को शकील अहमद के पिता, भाई इरफान और जीजा इस्लामुद्दीन लेने धरमजयगढ़ आए जिनके सुपुर्द शकील अहमद को किया गया। शकील अहमद से पूछे जाने पर कि धरमजयगढ़ कैसे पहुंचे तो वह कुछ याद नहीं है बताता है।
बहरहाल अपने घर से करीब 1270 किमी भटक कर धरमजयगढ़ पहुंचे युवक को धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा सही सलामत उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया है।
