सहदेव ने फिर मचाई धूम, बचपन का प्यार के बाद एक और गाना हो रहा वायरल…..देखें वीडियो

by Kakajee News

पिछले दिनों कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक प्रत्येक सोशल मीडिया यूजर ‘बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे’ गुनगुना रहा था। इस गाने को छत्तीसगढ़ के रहने वाले सहदेव कुमार दिरदो ने गाया था। यह वीडियो इतना वायरल हुआ कि आम लोगों के साथ ही साथ कई सितारे भी इस गाने को गुनगुनाते दिखे। इसी बीच सहदेव का एक और गाना खूब वायरल हो रहा है। सहदेव इस बार नेटफ्लिक्स की पॉपुलर सीरीज ‘मनी हाइस्ट’ के टाइटल ट्रैक ‘बेला चाओ’ को गाते हुए सुनाई दे रहे हैं।


नए वीडियो में सहदेव सफेद टी-शर्ट में दिख रहे हैं। इसमें सहदेव ‘मनी हाइस्ट’ के टाइटल ट्रैक ‘बेला चाओ’ को गाते हुए सुनाई दे रहे हैं, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं और सहदेव की जमकर तारीफ कर रहे हैं। सहदेव का यह नया वीडियो भी सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। 15 सेकेंड के इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे है। सहदेव के इस वीडियो को भी लाखों व्यूज मिल रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो…

दरअसल, ‘मनी हाइस्ट’ नेटफ्लिक्स की एक सीरिज है जिसके देश विदेश में काफी फैंस हैं। इसी सीरिज में लिया गया गाना ‘बेला चाओ’ भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। सहदेव के इस नए गाने को लोग इसलिए भी पसंद कर रहे हैं क्योंकि लोगों के लिए एक तरह से सरप्राइज था। लोगों का मानना है कि अभी तक सहदेव भारत के ही गाने गाते दिखाई दे रहे थे लेकिन अब विदेशी गानों को भी गा रहे हैं।

बता दें कि कुछ समय पहले सहदेव का ‘बचपन का प्यार’ गाना गाते हुए वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो इतनी तेजी से वायरल हुआ था कि हर कोई सहदेव का फैन हो गया था। इसके बाद मशहूर रैपर बादशाह ने सहदेव को मिलने के लिए चंडीगढ़ बुलाया था और इस गाने को रिक्रीए किया। ये गाना यूट्यूब नंबर वन ट्रेंड भी रहा।

इस गाने के वायरल होने के बाद सहदेव की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जहां उन्होंने बादशाह के साथ गाना रिकॉर्ड किया तो वहीं वे ‘इंडियन आइडल’ के मंच पर भी पहुंचे थे। सहदेव से छत्‍तीसगढ़ के सीएम ने भी मुलाकात की थी। फिलहाल अब सहदेव का नया गाना ‘बेला चाओ’ वायरल हो रहा है।

Related Posts

Leave a Comment