Bhopal Crime News: जालसाज ने युवती का मोबाइल हैक कर बैंक खाते से उड़ाए सवा लाख रुपये

by Kakajee News

Bhopal Crime News: भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। अयोध्या नगर इलाके में रहने वाली युवती से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जालसाज ने उसके बैंक खाते से सवा लाख से अधिक की राशि निकाल ली। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अयोध्या नगर पुलिस के अनुसार आकांक्षा कटारे बी सेक्टर राजीव नगर में परिवार के साथ रहती हैं। उन्‍होंने अपनी शिकायत में बताया कि अज्ञात जालसाज ने 16 सितंबर को उनके बैंक खाते से सवा लाख की राशि निकाल ली। पीडिता ने पुलिस को बताया कि उसे कभी किसी ने उसकी बैंक से संबंधित कभी कोई जानकारी लेने के लिए फोन नहीं किया और न ही कभी किसी लिंक पर उसने क्लिक कर उसे खोला। ऐसे में उसके खाते से रकम का निकल जाना चौंकाने वाला है। आशंका यही है कि जालसाज ने उसके मोबाइल को हैक कर लिया था और मोबाइल से बैंक संबंधी पूरी जानकारी लेकर रकम निकाली गए है। युवती ने इस संबंध में साइबर सेल में शिकायत की थी। जांच के बाद मामले को अयोध्या नगर थाने भेजा गया है। जहां पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।

एटीएम कार्ड खराब होना बना मुसीबत, जालसाज ने लगाई चपतइधर, पिपलानी थाने में डी सेक्टर निवासी रोहित शर्मा की शिकायत पर एफआइआर दर्ज की गई है। उनका कहना है कि उनका एटीएम कार्ड खराब हो गया था। नया कार्ड बनवाने के लिए उन्होंने ऑनलाइन नंबर सर्च किया, उस पर फोन किया। कुछ देर बाद किसी ने फोन रिसीव किया और रोहित से उनका फोन करने का कारण पूछा और रोहित से उसकी बैंक संबंधित पूरी जानकारी ले ली। उसके बाद रोहित के खाते से करीब 28 हजार की राशि निकाल ली गई। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Related Posts

Leave a Comment