Accident in Bilaspur: एक माह पहले जोमैटो के डिलीवरी ब्वाय का हुआ था हादसा, अब जाकर पुलिस ने लिखी रिपोर्ट

by Kakajee News

बिलासपुर। Accident in Bilaspur: कोतवाली क्षेत्र के गुरु नानक चौक के पास एक माह पहले पल्सर की ठोकर से जोमेटो का डिलीवरी ब्वाय घायल पड़ा था। इस हादसे के एक माह बाद पुलिस ने आरोपित बाइक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

इस मामले की रिपोर्ट आहत जोमेटो के डिलवरी ब्वाय आशीष कुमार हथगेन के भाई आकाश कुमार हथगेन ने दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे फोटोग्राफी का काम करते हैं। उनका छोटा भाई आशीष जोमेटो में डिलवरी ब्वाय का काम करता था। 6 अगस्त की रात आशीष अपनी स्कूटी डेस्टीनी में ड्यूटी पर था। करीब 10.30 बजे आशीष ने अपने भाई को फोन किया। तब किसी दूसरे व्यक्ति ने फोन उठाया।

उन्होंने बताया कि गुरु नानक स्कूल के पास उनके भाई का एक्सीडेंट हो गया है। एक बिना नंबर की पल्सर बाइक पड़ी है। जिसने ठोकर मार दी है। खबर मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। तब पता चला कि पुलिस के डायल 112 से भाई को इलाज के लिए सिम्स ले गए। वहां उनकी गंभीर हालत को देखकर अपोलो रेफर किया गया। फिर बाद में 7 अगस्त से 25 अगस्त तक रायपुर के रायपुर के मेकाहारा व बीकेएम अस्पताल में भर्ती रहा। इसके बाद रायपुर के ही सरोना संकल्प हास्पिटल 26 अगस्त से 15 सितंबर तक भर्ती रहा। इस मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।

अभी भी रायपुर में है आहत

आहत के भाई के आकाश ने पुलिस को बताया कि इस हादसे में आशीष गंभीर रूप से घायल था। एक माह से ज्यादा समय तक वह अस्पताल में भर्ती रहा। आपरेशन से ठीक होने के बाद अब ठीक हो गया है। लेकिन, अभी भी रायपुर में किराए के मकान में रह रहा है।

Related Posts

Leave a Comment