Road Accident in Dindori: ट्रक चालक ने बाइक सवारों को रौंदा, दो की मौत

by Kakajee News

डिंडौरी गाड़ासरई, नईदुनिया न्यूज़। जिले के गाड़ासरई थाना क्षेत्र अंतर्गत शहडोल से पंडरिया मार्ग पर रविवार की दोपहर तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बाइक सवार दो लोगो को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार दो लोगो की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम झिंझरी के पास हादसा हुआ है। घटना के बाद मौका पर लोगो की भीड़ जमा हो गई। पुलिस के अनुसार शहडोल से सागरटोला होते हुए पंडरिया छत्तीसगढ़ मार्ग पर ग्राम झिंझरी चौराहे के पास दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे के आसपास मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को कोयला से लोड ट्रक क्रमांक MP 17 HH 3057 के चालक ने रौंद दिया। मृतको में ललसा मरावी पिता सुकलु उम्र लगभग 35 वर्ष व लल्लू मरावी पिता बजरु उम्र 40 वर्ष दोनों निवासी ग्राम सेंदुरखार पिपरिया के बताए गए है।

दोनों युवक ग्राम सेंदुरखार से गाड़ासरई बाजार आ रहे थे। घटना स्थल पर युवकों के शरीर से खून सड़क पर बहता नजर आया। सूचना मिलते ही थाना गाड़ासरई से एएसआई आरपी चतुर्वेदी वडोमेश्वर राउत मौके पर पहुंच गए। पंचनामा तैयार कर शव पोस्टमार्टम के लिए गाड़ासरई अस्पताल लाया गया। अस्पताल में मृतकों के परिजन भी पहुंच गए थे। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने ट्रक को मौके से जब्त कर थाना परिसर में खड़ा करा लिया है। ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

आए दिन होते हैं सड़क हादसे: स्‍थानीय लोगों ने बताया कि वाहन चालकों की लापरवाही से आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं।

Related Posts

Leave a Comment