Corona Vaccine Campaign : इतिहास रचने की तैयारी, अगले हफ्ते 100 करोड़ कोरोना वैक्सीन का आंकड़ा पार करेगा देश

by Kakajee News

Corona Vaccine Campaign : कोरोना जंग के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान में भारत अगले सप्ताह 100 करोड़ डोज लगा देगा। फिलहाल जिस रफ्तार से वैक्सीन लग रही है। देश गुरुवार तक इतिहास रचा देगा। शनिवार रात आठ बजे तक 97.52 करोड़ टीके लगाए गए है। जिनमें 69.50 करोड़ पहली और 28 करोड़ दूसरी डोज हैं। भारत में अभी 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। टीकाकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के एक कोविड गाना जारी करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि हमने 17 सितंबर को एक दिन में 2.5 करोड़ डोज लगाई है। अगले हफ्ते हम 100 करोड़ डोज के आंकड़ें तक पहुंच जाएंगे। उन्होंने कहा, ‘किसी टीके को विकसित करने में सामान्य तौर पर पांच से दस साल का समय लगता है।’

भारत ने न सिर्फ अतिशीघ्र कोरोना वायरस के खिलाफ स्वदेशी वैक्सीन बनाई, बल्कि इसके लिए कच्ची सामग्री से लेकर कंपनी से लेकर टीका केंद्रों तक पहुंचाने की तत्काल व्यवस्था भी की। कोविड-गान को गायक कैलाश खेर ने लिखा उसे आवाज भी दी है। इसे टीका गान भी कहा जा रहा है। जिसे फेडरेशन आफ इंडियन पेट्रोलियम इंडस्ट्रीज ने प्रायोजित किया है। जन अभियान बना टीकाकरण गाना जारी किए जाने के समय केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद रहे।

Related Posts

Leave a Comment