Raipur News सदर बाजार क्षेत्र में शनिवार रात एक बड़ा हादसा टल गया। करीब 70 साल पुराना तीन मंजिला मकान का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। अच्छी बात यह थी कि घटना के वक्त वहां पर कोई मौजूद नहीं था। जानकारी मिलने के बाद वहां पर निगम अमले के साथ ही कोतवाली थाना पुलिस भी पहुंच गई।
जानकारी के अनुसार, इस 70 साल पुराने मकान में कोई भी रहता नहीं था और यह काफी जर्जर हालत में था। इस मकान के बगल में ही एक ज्वेलरी की दुकान भी है, जिसके मालिक द्वारा वहीं अपने मकान का निर्माण कार्य भी कराया जा रहा है। घटना शनिवार रात करीब आठ बजकर 30 मिनट की बताई जा रही है। यह मकान पिछले कई वर्षों से खाली पड़ा हुआ है।घटना के वक्त यहां कोई मौजूद नहीं था और इसके चलते किसी भी प्रकार से जान-माल की हानि नहीं हुई। घटना की जानकारी मिलते ही निगम के जोन कमिश्नर के साथ पूरा अमला भी पहुंच गया और देर रात में ही इस मकान को ढहाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
राजधानी में सद्भावना साइकिल रैली का स्वागत 20 कोभारत, बांग्लादेश सद्भावना साइकिल रैली का रायपुर क्षेत्र में पद्मशाली समाज रायपुर द्वारा 20 अक्टूबर को शाम 5:30 बजे इंडोर स्टेडियम बूढ़ा पारा धरना स्थल के पास स्वागत करेंगे। वहीं, रैली राजधानी में टाटीबंध से रायपुरा चौक, सुंदरनगर, लाखेनगर चौक से पुरानी बस्ती होते हुए बूढ़ा पारा धरना स्थल तक आएंगे।
उल्लेखनीय है कि रैली का मुख्य उद्देश्य भारतीय स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव 75वां के 3,000 किमी की साइकिल यात्रा और बांग्लादेश मुक्ति की स्वर्ण जयंती का कार्यक्रम महाराष्ट्र के अहमद नगर से गांधी जयंती पर निकली है। यात्रा में 25 महिला और 70 पुरूष है। यह यात्रा महाराष्ट्र से छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्यप्रदेश, झारखंड, बिहार होत हुए बांग्लादेश नवाखाली में रैली समाप्त होगी।
