भोपालछोला मंदिर थाना प्रभारी अनिल मौर्य ने बताया कि स्थानीय रहवासी दिलीप सिंह परिहार ने बुधवार देर रात पातरा पुलिस के पास रेल पटरी पर किसी का शव पड़ा होने की सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां किसी पुरुष के शरीर का कटा हुआ कमर के नीचे का आधा हिस्सा बरामद हुआ। घटनास्थल के आसपास काफी तलाश करने के बाद मृतक के शरीर का कमर से ऊपर का भाग बरामद नहीं हुआ है। हालांकि शव के कुछ अवशेष जरूर मिले हैं, लेकिन सिर आदि नहीं मिला है। आशंका है कि वह किसी चलती ट्रेन से गिरकर हादसे का शिकार बन गया है। उसके शरीर का शेष भाग ट्रेन में फंसकर चला गया। मामले की जांच की जा रही है।
छोला मंदिर थाना पुलिस ने पातरा पुल के पास बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात को एक पुरुष का कमर से नीचे का आधा हिस्सा बरामद किया है। उसके शरीर का शेष भाग काफी तलाश करने के बाद भी नहीं मिला है। इस मामले में हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस ने घटना के बारे में आसपास के सभी थानों को जानकारी भेज दी है, ताकि मृतक की पहचान हो सके।
मामूली बहस के बाद महिला ने खा लिया जहर, मौत हनुमानगंज थाना पुलिस के मुताबिक दुर्गा पत्नी गोपाल यादव (30) घोड़ा नक्कास में परिवार के साथ रहती थी। वह गृहणी थी। गुरुवार शाम करीब सात बजे दुर्गा का परिवार के लोगों से मामूली विवाद हो गया। गुस्से में दुर्गा ने कीटनाशक गोली खा ली। हालत बिगड़ने पर स्वजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान रात साढ़े आठ बजे दुर्गा ने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
