बीजापुर में आईइडी डिफ्यूज करते वक्त हुआ ब्लास्ट, चपेट में आने से जवान घायल

by Kakajee News

बीजापुर। सड़क सुरक्षा पर निकले सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर नक्सलियों ने हमला किया है। बुरजी और पुसनार के बीच हुए आईईडी की चपेट में आने से एक जवान घायल हो गया। जवान को तुरंत उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। गंगालूर थानाक्षेत्र के बुरजी और पुसनार के बीच आईईडी ब्लास्ट हुआ है।
जानकारी के अनुसार डीआरजी और सीएएफ के जवान सड़क सुरक्षा पर निकले थे। तभी गंगालूर थानाक्षेत्र के बुरजी और पुसनार के बीच नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी में ब्लास्ट हो गया। इसकी चपेट में आने से एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत कैंप लाया गया। इसके बाद उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां से उसे रायपुर रिफर किया गया। एसपी कमलोचन कश्यप ने इस घटना की पुष्टि की है। बताया कि आईईडी की चपेट में आने से जवान घायल हुआ है। घटना के बाद इलाके में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया गया है। सीएएफ की टीम सड़क निर्माण की सुरक्षा में थी। मौके पर जवानों ने तीन बम बरामद किए जिसमें दो को निष्क्रिय कर दिया गया था। तीसरे बम को डिफ्यूज करते समय ब्लास्ट हुआ जिसकी चपेट में जवान रितेश पटेल आ गया। उसके दोनों पैर में गंभीर चोट लगी है।
प्राथमिक उपचार के बाद उसे हेलीकाप्टर से रायपुर भेजा गया। रायपुर में जवान को रामकृष्ण केयर अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल कराया गया है। जवान की हालत अभी खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना स्थल पर बम रिकवर हाेने के बाद अब सुरक्षा बलों ने यहां चौकसी बढ़ा दी है।

Related Posts

Leave a Comment