यह कैसा पति! पत्नी ने अपने ही सुहाग से जान को खतरा, पुलिस से मांगी सुरक्षा, यह है विवाद

by Kakajee News

हल्द्वानी के टीपी नगर चौकी क्षेत्र की रहने वाली महिला ने अपने पति से जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोवर्धन तिवारी गली रामपुर रोड निवासी सपना बिष्ट ने कहा उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर सओल हार्ट सेंटर खोला था।


जिसका सओल हेल्थ कंसल्टेंसी सर्विसेज नामक कंपनी से सेंटर चलाने के लिए फ्रेंचाइजी एग्रीमेंट हुआ था। वर्तमान में वह इसका संचालन करती हैं। आरोप है उनका परिवारिक विवाद शुरू हो गया। अब पति हार्ट सेंटर को खाली करने के लिए धमकियां दे रहा है। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। एसएसआई विजय मेहता ने कहा केस दर्ज कर लिया है।

Related Posts

Leave a Comment