सड़क दुर्घटना में तीन युवक की मौके पर मौत

by Kakajee News

बिलासपुर। करगी रोड कोटा क्षेत्र के ग्राम पीपर तराई में हुए सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 5 मोटरसाइकिल में सवार लड़के छुट्टी मनाने आए थे। दुर्घटना के बाद तीन मोटरसाइकिल वाले साथी भाग गए। सभी बाइक सवार काफी तेज रफ्तार में बाइक चला रहे थे। जिस वाहन से बाइक टकराई उस वाहन में एक मरीज थी। मरीज को तुरंत बिलासपुर रिफर कर दिया गया। वाहन चालक मौके पर फरार वाहन छोड़कर फरार हो गया। इससे मरीज को दूसरे वाहन से सिम्स बिलासपुर भेजा गया। घटना की जानकारी मिलते ही कोटा पुलिस मौके पर पहुंच कर युवकों की शिनाख्त में जुटी हुई है।

Related Posts

Leave a Comment