पहली मांगी लिफ्ट, फिर ट्रक ड्रायवर को चाकू दिखाकर लूट लिए पैसे

by Kakajee News

रायपुर। रायपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस अपराधियों पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। महिला बाल विकास में कार्यरत महिला कर्मचारी से लूट का मामला अभी सुलझा नहीं था कि रविवार की रात हाइवा चालक लूट का शिकार हो गया है। अज्ञात लूटेरे हाइवा चालक को चाकू दिखाकर उसके पास से रखे छह हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पीड़ित टेकराम निषाद ने पुरानी बस्ती पुलिस थाने में लूट का अपराध दर्ज कराया है। पुरानी बस्ती पुलिस मामला दर्ज कर अज्ञात लूटेरों की तलाश में जुट गई।
पुरानी बस्ती पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी कमरौद मगरलोड धमतरी निवासी टेकराम निषाद रविवार की रात करीब सवा दो बजे अपनी हाइवा क्रमांक सीजी 04 एमटी 4049 में उरला से राखड़ भरकर जा रहा था। वह रिंग रोड स्थित भांटागांव ओवर ब्रिज के पास पहुंचा था कि लूटेरे ने उसका पीछा करके हाइवा को ओवरटेक किया और आरोपित मोटर सायकिल चालक ने मोटर सायकल पर पीछे बैठे आरोपित को पचपेढ़ी नाका में छोड़ने का आग्रह किया। प्रार्थी ने जब हाइवा रोका तो आरोपित ने तुरंत चाकू निकालकर पास रखे पैसे की मांग किया। पीड़ित अपनी जान बचाने के चक्कर में अपने पास रखे छह हजार रुपये निकालकर लूटरों को दे दिया। उसके बाद प्रार्थी पुरानी बस्ती थाने आकर दोनों के खिलाफ लूट का अपराध दर्ज कराया है।
महिला बाल विकास में कार्यरत महिला कर्मचारी अल्केश्वरी सोनी महिला बाल विकास में जिला संरक्षण अधिकारी है। वह शुक्रवार की शाम महिला बाल विकास कार्यालय से अपने घर जा रही थी। वह संतोषी नगर चौक के पास पहुंची थी कि उनके मोबाइल पर फोन आ रहा था। उन्होंने गाड़ी रोककर देखा तो फोन उनके घर से आ रहा था। स्कूटी को सड़क के किनारे लगाकर वह बात करने लगी। कर्मचारी ने अपना पर्स स्कूटी में पैर रखने वाली जगर पर रखा था। कुछ दूर पर मोटर सायकिल पर खड़ा एक युवक महिला कर्मचारी पर नजर रखा था। महिला फोन पर बात करने में मसगूल हो गई कि युवक महिला के पास आया और उसका पर्स लेकर भाग गया। महिला की पर्स में तीन हजार रुपये, एक मोबाइल और कुछ जरूरी कागजात जिसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड और कुछ सरकारी दस्तावेज थे जिसे आरोपी स्कूटी से निकालकर फरार हो गया। टिकरापारा पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ अपराध तो दर्ज किया लेकिन घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा। टिकरापारा पुलिस जांच का हवाला दे रही है।

Related Posts

Leave a Comment