रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का उद्घाटन किया । छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में 6 जनवरी 2023 तक 14 खेल खेले जाएंगे, जिसमें छत्तीसगढ़ी खेलों के रंग दिखेगें । गांव से लेकर शहर तक, बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक प्रतिभागी होंगे | ग्रामीण अंचलों का खेल अब गांवों से निकलकर शहरों तक पहुंचेगा | छत्तीसगढ़ के खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और खेल भावना का विकास होगा |
प्रतिभागियों का कहना है कि छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार छत्तीसगढ़ी खेल को जानने का अवसर मिला खेल कहीं न कहीं विलुप्त हो रहे थे | उनका कहना है कि बहुत उत्साह की बात है कि हम 50 प्लस वाले हैं और हमें खेलने का मौका मिला भूपेश बघेल के प्रयास से हम काफी उत्साह है |
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आज छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरुआत रायपुर इंदौर स्टेडियम से की गई सभी मंत्री उपस्थित रहे आज स्वामी आत्मानंद की भी जयंती है उन छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरुआत इसमें अन्य प्रकार के खेल का आयोजन किया जा रहा है जो गांव में खेलते हैं चाहे कबड्डी ,खो-खो , रस्सा कसी बहुत प्रकार के खेल उ,नके नियम बने हुए हैं | एकल समूह दोनों प्रकार के खेल होंगे | राजीव मितान क्लब स्तर का होगा फिर ब्लॉक डिस्ट्रिक्ट और प्रदेश स्तरीय पर होंगे पुरस्कार भी दिए जाएंगे |
