रेत खदान में माइनिंग विभाग की टीम का छापा, 16 हाईवा जब्त

by Kakajee News

Raigarh News: बलौदाबाजार। माइनिंग विभाग की टीम ने अवैध रेत खनन में बड़ी कार्रवाई करते हुए रेत खदान से 16 हाईवा को जब्त किया है। जब्त सभी वाहनों को गिधपुरी था ना के सुपुर्द कर दिया गया है।


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार माइनिग विभाग की टीम एवं तहसीलदार ने देर रात तकरीबन 2 बजे ग्राम मलपुरी घाट के रेत खदान में छापामार कार्रवाई करते हुए 16 हाईवा को पकड़ा है। इनमें से 4 वाहन रेत से भरे थे जबकि 12 खाली हाईवा को जब्त किया गया है।

इस कार्रवाई के बाद माइनिंग विभाग बलौदाबाजार के द्वारा जब्त सभी वाहनों को गिधपुरी थाना के सुपुर्द कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


इस संबंध में अधिकारियों ने बताया कि लंबे समय से यहां अवैध रूप से रेत खनन की सूचना मिल रही थी जिसके बाद बीती रात यहां छापामार कार्रवाई की गई है और आगे भी अगर कहीं अवैध खनन की सूचना मिलती है तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts