घर के बाहर बैठी महिला को 10 रुपये देकर बातों में उलझाया, फिर सात महीने के बच्चे को लेकर हुआ फरार युवक

by Kakajee News

desk news: एक महिला से उसा 7 महीने का बच्चा छीनने का मामला सामने आया है। ये घटना वहां मौजूद सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। महिला के शिकायत के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी की पहचान करने में जुट गई है।


ये मामला सदर बाजार क्षेत्र के खेमका सदन के पास का है। जानकारी के अनुनार हिना नाम की महिला एक मकान के बाहर बैठी थी। इस दौरान रात करीब 12 बजे एक शख्स महिला के पास आया। हीना ने युवक से भूख का हवाला देते हुए कुछ रुपये मांगे। युवक ने पहले महिला को मदद के नाम पर दस रुपये दिए। फिर वह हिना को काफी देर तक अपनी बातों में उलझाए रखा। इसके बाद मौका देखते ही युवक ने हिना की गोद से सात महीने का बच्चा छीन कर भाग गया।


हिना ने काफी दूर तक युवक का पीछा किया लेकिन अंधेरे का फायदा उठाते हुए आरोपी फरार हो गया। महिला ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन के दौरान आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक कराए इस दौरान एक कैमरे में पूरी वारदास कैद हो गई। जिसके बाद पुलिस ने फुटेज की मदद से छानबीन करने में जुट गई है। दूसरी तरफ हीना का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Posts