पति रखता दूसरी औरत….एसडीएम और सीओ के सामने चलने लगे लात-घूंसे, फिर……..

by Kakajee News

Desk News: महीने के दूसरे शनिवार को आयोजित हो रहे सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम और सीओ के सामने ही लात-घूंसे चलने लगे। बताया जाता है कि डुमरियाडीह चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत पेडराही निवासी राहुल मौर्य की शादी बहराइच जिले के एक गांव में हुई थी। उसकी पत्नी का आरोप था कि उसका पति इसके बाद एक और औरत अवैध तरीके से रखता है। जिसकी शिकायत लेकर उसकी पत्नी अपने भाई के साथ समाधान दिवस में निस्तारण के लिए आई थी।


एसडीएम और सीओ के सामने ही जीजा और साले में तू-तू-मैं-मैं के साथ लात घूंसा भी चलने लगा। आनन-फानन में मौजूद पुलिस फोर्स झगड़े को शांत कराने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं एसओ चंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि समाधान दिवस में चौदह मामले आए थे। आठ मामले राजस्व विभाग औद छह मामले पुलिस विभाग के थे जिसमे दो मामलों का निस्तारण कर दिया गया है।

Desk News: समाधान दिवस में आए 14 मामले:रुपईडीह। स्थानीय कौड़िया बाजार थाने में समाधान दिवस आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता उप जिलाधिकारी सदर ने की। समाधान दिवस में कुल 14 मामले आऐ, जिसमें पांच पुलिस विभाग के थे और शेष राजस्व विभाग से संबंधित थे। समाधान दिवस में अपनी फरियाद लेकर कटका राजस्व गांव के राम प्रकाश मिश्र ने अपना खेत कब्ज़ा मुक्त कराने की शिकायत दर्ज कराई।

Desk News: वहीं गौरवा जानीपुर के सहदेव जबरन सड़क पाट कर नाली बंद किए जाने का मामले की शिकायत दर्ज कराई,खैरी के ओमप्रकाश ने मोबाइल पर जानमाल की धमकी दिए जाने के की तहरीर दी। वरिष्ठ उपनिरीक्षक विद्यासागर पांडे ने बताया पांच मामले पुलिस विभाग के मौके पर निस्तारित कर दिए गए और शेष मामले राजस्व विभाग से मिलकर समाधान करने के लिए निर्देशित किया गया है।

Related Posts