शराब की बोतलों से भरे बैग के साथ महिला गिरफ्तार

by Kakajee News

पूर्व रेलवे के बर्दवान-आसनसोल शाखा के अंतर्गत रानीगंज रेलवे स्टेशन पर से अंडाल जीआरपी ने मंगलवार सुबह शराब की बोतलों से भरे बैग के साथ एक महिला को गिरफ्तार कर लिया।

जीआरपी सूत्रों के अनुसार महिला के बैग से तकरीबन 20 शराब की बोतलें बरामद की गई हैं। महिला को रानीगंज स्टेशन पर घूमते हुए देखकर पुलिस को संदेह हुआ। इसके बाद पुलिस ने महिला से पूछताछ शुरू की। महिला की बातों में अनियमितता पाने पर जब पुलिस ने महिला का बैग खोलकर देखा तो उसमे अंग्रेजी शराब की बोतलें भरी हुई थीं। पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि महिला इन शराब की बोतलों को बिहार लेकर जाना चाहती थी। लेकिन उससे पहले ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गई।

जीआरपी सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार महिला सबाना खातून (37) उर्फ पिंकी कुमारी है। कोलकाता के तिलजला में उसके पिता का मकान है। सबाना दक्षिण 24 परगना जिले के बारूईपुर में किराए के मकान में रहती है।

Related Posts