बहू के कमरे में आपत्तिजनक हालत में मिले तीन लड़के, ससुर ने शोर मचाया तो गांववालों ने बुलाई पुलिस

by Kakajee News

उत्‍तर प्रदेश के गोरखपुर में एक ससुर ने अपनी बहू के कमरे में तीन लड़कों को आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ लिया। ससुर के शोर मचाने पर जुटे गांववालों ने लड़कों की जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद पुलिस बुलाकर लड़कों को उसके हवाले कर दिया।
मामला जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात तीन लड़के चुपके से घर में घुसे और सीधे बहू के कमरे में चले गए। कुछ देर बाद ससुर ने आहट महसूस कर देखा तो तीनों लड़के आपत्तिजनक हालत में बहू के कमरे में दिखाई दिए। इस पर ससुर ने शोर मचाकर गांववालों को जुटा लिया। मौके पर खुद को घिरता देख लड़कों ने चाकू चलाकर वहां से भागने की कोशिश लेकिन गांववालों ने उन्‍हें घेरकर पकड़ लिया। उन्‍होंने लड़कों को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस बुलाकर उन्‍हें लड़कों को सौंप दिया। गांववालों के मुताबिक लड़कों के पास से पुलिस को एक चाकू भी मिला।

ससुर ने बहू पर लगाए इल्‍जाम
घटना के बाद ससुर ने अपनी बहू पर गंभीर इल्‍जाम लगाए। उसने कहा कि श्‍यामदेऊरवां थाना क्षेत्र के एक गांव के लड़कों से उसकी बहू का अनैतिक सम्‍बन्‍ध है। एक लड़का अक्‍सर घर में घुसकर दबंगई दिखाता है। मंगलवार की रात तीन लड़के घर में घुस गए थे। उन्‍होंने उन्‍हें आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो शोर मचाकर गांववालों को बुला लिया।

पुलिस कर रही जांच
इस बारे में भटहट के चौकी प्रभारी वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्‍होंने कहा कि मामले में जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

Leave a Comment