दो गुटों के बीच मचा घमासान, सिटी कोतवाली परिसर में ही होती रही मारपीट, पुलिस के सामने भी नही डरे युवक, जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज ?

by Kakajee News

रायगढ़. रायगढ़ शहर के कोतरा रोड़ में स्थित विवादित जेजे हुक्काबार में हुई दो गुटों के बीच मारपीट का मामला सुर्खियों में है चूंकि यह मारपीट पुरानी रंजिश को लेकर हुई है। इतना ही नही जिले के तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के डर को दरकिनार करते हुए मारपीट करने वाले युवकों ने सिटी कोतवाली परिसर में भी पुलिस के सामने अपनी दादागिरी जारी रखी। इतना ही नही दोनों गुट घंटो तक परिसर के भीतर पुलिस के सामने गाली गलौज करते हुए न केवल मारपीट करते रहे बल्कि बकायदा एक दूसरे को सबक सिखाने की धमकी देते रहे। इस गुट में कुछ अपराधी तत्व भी शामिल थे जिनके ऊपर पहले से ही गंभीर धाराए सिटी कोतवाली सहित अन्य थानों में दर्ज है। बावजूद इसके निडर होकर गुटबाजी में शामिल ये युवक घंटो तक उत्पात मचाते रहे। इतना ही नही सिटी कोतवाली के परिसर के भीतर थाना प्रभारी की अनुपस्थिति में पुलिस का स्टाफ भी इन लोगों को नही सम्हाल पाया जिसके चलते कोतवाली भीतर से लेकर बाहर तक सैकड़ो की संख्या में दोनों गुटो के लोग जमा हो गए और वे पुलिस के समझाने के बाद भी वहां से नही हट रहे थे। चांदनी चौक एवं बीड पारा गुट के बीच हुई पुरानी रंजिश की इस मारपीट में रिपोर्ट होनें के बाद पुलिस ने एफआईआर तो जरूर दर्ज की है लेकिन वे भी जमानती धाराओं के तहत जबकि थाना परिसर के अंदर गाली गलौज, मारपीट व शक्ति प्रदर्शन का होना यह दर्शाता है कि इन दोनों गुटों को पुलिस का कोई डर नही था और उन्होंने कानून को अपने हाथ में लेते हुए अपनी मनमानी करके पुलिस के सामने यह बता दिया कि उन्हें किसी भी कार्रवाई का डर नही है। बहरहाल यह मामला पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के पास अगर पहुंचता है तो ऐसे तत्वों पर गैर जमानती धाराओं के तहत न केवल अपराध पंजीबद्ध हो सकता है बल्कि इन्हें सबक सिखाने के लिए लगातार अपराधिक तत्वों पर लगाम लगाने वाले संतोष सिंह ऐसा कोई ठोस कदम उठाएंगे जिससे आने वाले समय में ऐसे अपराधी तत्व कम से कम पुलिस के सामने तो ऐसा कृत्य न करें।

Related Posts

Leave a Comment