प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत तीन तरह के लोन शिशु लोन, किशोर लोन और तरुण मुद्रा लोन दिए जाते हैं। इसके तहत 50 हजार रुपये से 10 लाख रुपये तक लोन का प्रावधान है। शिशु मुद्रा लोन के तहत अपना बिजनेस शुरू करने या स्टार्ट-अप शुरू करने वाला कोई व्यक्ति इसके तहत 50 हजार रुपये तक लोन ले सकता है। वहीं, किशोर मुद्रा लोन स्कीम के तहत वे लोग आवेदन कर सकते हैं, जिनका अपना बिजनेस हो, लेकिन अभी स्थापित नहीं हो पाए हैं, ऐसे लोग 50 हजार रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं। इसके लिए आपको 14 से 17 फीसदी तक ब्याज देना पड़ सकता है और तरुण मुद्रा लोन के तहत बिजनेस के विस्तार के लिए दस लाख रुपये तक लोन मिल सकता है। इस पर 16 फीसदी का ब्याज देना पड़ता है।
अगर लोन न मिले तो यहां करें शिकायत
टोल फ्री नंबर
नेशनल : 1800 180 1111 और 1800 11 0001
उत्तर प्रदेश: 18001027788
उत्तराखंड: 18001804167
बिहार: 18003456195
छत्तीसगढ़: 18002334358
हरियाणा: 18001802222
हिमाचल प्रदेश:18001802222
झारखंड: 1800 3456 576
राजस्थान: 18001806546
मध्य प्रदेश: 18002334035
महाराष्ट्र:18001022636
लोन के लिए जरूरी डॉक्युमेंट्स
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से मुद्रा लोन लेने के लिए पहचान पत्र, निवास प्रमाण, बैंक स्टेटमेंट, फोटोग्राफ, बिक्री दस्तावेज, प्राइस कोटेशन्स बिज़नस ID और पता प्रमाण पत्र की जरूर होती है। इसके अलावा जीएसटी आइडेंटिफिकेशन नंबर, इनकम टैक्स रिटर्न की भी जानकारी देनी होगी. एसबीआई की इस वेबसाइट पर जाकर आप मुद्रा लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
वर्तमान और नई इकाईयां
मुद्रा योजना के अंतर्गत स्वीकृत ऋण सूक्ष्म इकाइयों के लिए ऋण गारंटी द्वारा गारंटीकृत होते हैं और इसे राष्ट्रीय ऋण गारंटी न्यासी कंपनी (एनसीजीटीसी) के माध्यम से प्रदान किया जाता है।गारंटी कवर पांच वर्षों के लिए उपलब्ध होता है । इसलिए मुद्रा योजना के अंतर्गत प्रदान किए जाने वाले ऋणों के लिए अधिकतम अवधि 60 माह है। अब ऋण लीड्स उद्यमीमित्र पोर्टल (www.udyamimitra.in) पर उपलब्ध होते हैं। शाखाएँ साइट को यूजरनेम और पासवर्ड से एक्सेस कर सकती हैं। सभी शाखाओं द्वारा समस्त पात्र सीसी खातों के लिए मुद्रा रूपे कार्ड जारी किया जाएगा ।
