रायगढ़ । शहर के नटवर हाई स्कूल मैदान में लगभग एक महीने की व्यवसायिक प्रदर्शनी लगाई जानी है। इसका खेल प्रेमी खिलाड़ी और सामाजिक संगठन सभी विरोध कर रहे हैं। पिछले 4 दिनों से सोशल मीडिया में से लेकर काफी हंगामा भी हुआ है। एक सुर में सभी इस प्रदर्शनी को अनुमति दिए जाने के विरोध में है आज खेल प्रेमी एवं खिलाडिय़ों की टीम ने जिला कलेक्टर को इस प्रदर्शनी को इस मैदान से हटाने के लिए ज्ञापन दिया है।
अपने ज्ञापन में उन्होंने नटवर हाई स्कूल में व्यवसायिक प्रयोजन को अनुमति नहीं देने की मांग की है इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि रायगढ़ में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है अगर कमी है तो खेल मैदानों की। खेल मैदानों को खिलाडिय़ों के अभ्यास के लिए सुरक्षित रखा जाना चाहिए लेकिन व्यवसायिक प्रयोजन के लिए इसका प्रयोग समझ के परे है। उन्होंने अपनी मांग में कहा है कि इस व्यवसायिक प्रयोजन को यहां से हटाया जाए और मैदान को खेल और खिलाडिय़ों के अभ्यास के लिए सुरक्षित रखा जाए।
नटवर हाई स्कूल में 12 जनवरी से 7 फरवरी तक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाना है। जिसके के लिए प्रशासन ने अनुमति दे दी है। सूत्रों और खिलाडिय़ों का कहना है कि कुछ कांग्रेसी नेताओं द्वारा खेल मैदान में इस व्यवसाय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है और खिलाडिय़ों को इस पर सहमति बनाने के लिए दबाव प्रलोभन भी दिया जा रहा है। जिसका खिलाडिय़ों ने कल सोशल मीडिया में खुलेआम भंडाफोड़ भी किया था। फिलहाल आज शाम को इसका उद्घाटन रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक और महापौर जानकी काटजू के कर कमलों से होना है लेकिन खिलाड़ी भी इस बार आर-पार की लड़ाई के मूड में है उन्होंने कहा है कि अगर उनकी मांगे नहीं मांगी जाती है तो वह मैदान में शांतिपूर्वक सत्याग्रह का सहारा लेंगे और अनवरत धरना प्रदर्शन भी करेंगे।
273
