कर्मचारियों को अब ड्यूटी के दौरान मास्क पहनना जरूरी, एक ही जगह इतने लोगों के जमा होने पर लगी रोक, आदेश जारी……पढ़िए पूरी खबर

by Kakajee News

चीन-अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों में कोरोना के नए केसों में इजाफे के साथ ही भारत में भी महामारी को लेकर फिर अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसी बीच अब दिल्ली एम्स प्रबंधन ने एक बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली एम्स ने गुरुवार को एडवाइजरी करते हुए कर्मचारियों के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया है।

कोविड-19 पर उच्च-स्तरीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एहतियात खुराक’ को प्रोत्साहित करने पर दिया जोर एडवाइजरी के मुताबिक अब अस्पताल के हर स्टाफ को अब मास्क पहनना अनिवार्य है। साथ ही कोरोना के दिशानिर्देशों का पालन करना होगा। इसके अलावा एक स्थान पर पांच से अधिक लोग एक जगह जमा नहीं होंगे।


प्रबंधन ने कर्मचारियों से अपील की है कि वो कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए स्वच्छता और सैनिटाइजेशन अत्यधिक ध्यान दें। सामाजिक दूरी का ख्याल रखें और हाथों को साबुन से धोंए और समय समय पर सैनिटाइज करें। साथ ही कैंटीन में होने वाली भीड़भाड़ से बचने की अपील की है।

Related Posts

Leave a Comment