कपड़ा दुकान में हजारों की चोरी

by Kakajee News

रायगढ़। कपड़ा दुकान में अज्ञात चोरों ने धावा बोलते हुए साडी, गैस सिलेण्डर, सोने चांदी के जेवरात सहित हजारों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दे दिया।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आज ग्राम बडे देवगांव में रहने वाली श्रीमती हेम लता पटेल पति रूप कुमार पटेल उम्र 35 साल साकिन द्वारा थाना खरसिया में इसके कपड़ा दुकान में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करायी है । रिपोर्टकर्ता बताई कि वर्ष 2020 में विश्वकर्मा पूजा के दिन बडे देवगांव के मुख्य रोड़ में घर से लगा हुआ बाहरे के कमरे में कपडा दुकान खोली है । 06 जनवरी को निजी काम से बिलासपुर गई थी । 07 जनवरी को पति फोन कर बताये कि 7 जनवरी की दरम्यानी रात दरवाजा-छत उपर से कोई अज्ञात दुकान में घूस कर 35 नग साडी, श्रृंगार का आर्टिफिशियल समान, गैस सिलेण्डर, चूल्हा, 10 ग्राम का सोने का मंगलसूत्र, चांदी के पायल, 30,000 रूपये को चोरी कर ले गया है । चोरी की रिपोर्ट पर धारा 457, 380 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।

Related Posts

Leave a Comment