कोहरे ने लगाया ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक, देरी से चल रही ये 16 ट्रेनें, यहां देखें लाइव लोकेशन

by Kakajee News

देश में इस समय कई राज्यों में कडाके की ठंड के साथ कोहरा देखा जा रहा है। जिससे रेल यातायात में यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। देश की राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत में शीतलहर में थोड़ी कमी आई है, लेकिन कोहरे का कहर जारी है। घने कोहरे के कारण यातायात काफी प्रभावित हो रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर रेलवे पर पड़ा है।


ठंड और कोहरे के कारण रेलवे की ज्यादातर ट्रेनें देरी से चल रही हैं। ऐसे में आज यानी 20 जनवरी को उत्तर रेलवे क्षेत्र में 16 ट्रेनें एक घंटे से लेकर 4 घंटे तक देरी से चल रही हैं। रेल यात्रा करने से पहले यहां पूरी लिस्ट चेक करें। ऐसे में लेट और डायवर्ट हो गई ट्रेनों में अगर आप सफर नहीं करना चाहते हैं तो इन ट्रेनों पर बुकिंग टिकट को कैंसिल करके रिफंड ले सकते हैं।


रेलवे की ओर से जारी किए गए लिस्ट के अनुसार, कोहरे के कारण उत्तर रेलवे क्षेत्र में भारतीय रेलवे की 16 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इसमें से कुछ ट्रेनें दरभंगा से नई दिल्ली, गया से नई दिल्ली, हैदराबाद से नई दिल्ली, अयोध्या से नई दिल्ली और सुलतानपुर से आनंदविहार के बीच चलती हैं।

Related Posts

Leave a Comment