राधाकृष्ण प्रणामी मन्दिर ने दिया पर्वतारोही याशी की आशीर्वाद

by Kakajee News

रायगढ । कोतरा रोड स्थित राधाकृष्ण प्रणामी मन्दिर जी द्वारा पर्वतारोही याशी जैन को आगामी पर्वतारोहण के लिये आशीर्वाद प्रदान किया और साथ ही प्रणामी ध्वजा सौंपी। ज्ञातव्य है कि पर्वतारोही याशी जैन इस रविवार दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के अर्जेंटीना देश मे स्थित हाईयेस्ट पीक माऊंट अंककागुआ को फतह करने जाने वाली है ।

राधाकृष्ण प्रणामी समाज के निजानंद सम्प्रदाय के कोतरा रोड पर नव निर्मित होने जा रहे भव्य मन्दिर जी मे समाज के गणमान्य भक्तो की उपस्थिती मे याशी को ध्वजा सौंपी गई एव सफलता हेतू आशीर्वाद प्रदान किया । इसके पूर्व भी अफ्रीका के हाईयेस्ट पीक माऊंट किलीमंजारो पर याशी प्रणामी ध्वजा फहरा चुकी है ।

इस अवसर पर समाज के प्रमुख गणमान्य उपस्थित थे जिन्होने याशी की सफलता की भगवान राज श्यामा जी से कामना की , एवं समस्त रायगढ वासियो से अनुरोध किया कि याशी को आशीर्वाद प्रदान करें व सफलता हेतू ईश्वर से प्रार्थना करें ।

Related Posts

Leave a Comment