आदमी ने अजगर से मांगी रहम की भीख, फिर आगे हुआ कुछ ऐसा कि जानकर दहल जाएगा दिल

by Kakajee News

आपने इससे पहले अजगर का आतंक जानवरों के ऊपर देखा होगा। अजगर किसी भी जानवर को अपने कब्जे में लेकर आसानी से अपना शिकार बना लेता है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अजगर का आतंक नजर आ रहा है, लेकिन यह आतंक किसी जानवर पर नहीं बल्कि एक बुजुर्ग शख्स पर है।

इस वीडियो को देखने के बाद आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। यकीन करना मुश्किल है कि क्या कोई सांप इंसानों के साथ ऐसा कर सकता है?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स के गले में सांप लिपटा नजर आ रहा है। सांप गले में इस कदर लिपटा हुआ है कि निकलने का नाम ही नहीं ले रहा है। अजगर धीरे-धीरे शख्स को अपनी आगोश में ले रहा है। दर्द के कारण व्यक्ति आवाज भी नहीं कर पा रहा है। यह देख वहां मौजूद लोग जोर-जोर से चिल्ला रहे हैं। उनमें से दो युवकों बचाने के लिए आगे आते हैं लेकिन इसे देखकर लगता है कि वे सफल नहीं हो पाए होंगे। एक युवक सांप को गर्दन से निकालने की काफी कोशिश करता है, लेकिन सांप गर्दन को इस तरह पकड़े रहता है कि निकलने का नाम ही नहीं ले रहा है। एक अन्य युवक ने पत्थर उठाकर मारने की कोशिश की।

Related Posts

Leave a Comment