शरीर में दिखाई दे ये 4 लक्षण तो समझ लें बुरी नजर का है साया

by Kakajee News

बुरी नजर का लगना किसी भी व्यक्ति के जीवन में नकारात्मकता भर देती है और उसके ऊपर बुरी शक्तियों का साया होने लगता है। जिससे कई तरह की समस्याएं होने लगती है।

इससे बने बनाए काम बिगड़ने लगते हैं, वो बीमार, थका हुआ रहने लगता है। परिवार में क्लेश की स्थिति बनने लगती है। इसके अलावा भी उसके साथ कई अनचाही घटनाएं होने लगती हैं।

ऐसा कहा जाता है कि बुरी नजर लगने से जीवन में कई तरह की मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन सवाल ये है कि हमें पता कैसे पड़ा कि हमें बुरी नजर लगी है और जीवन में अचानक आई परेशानियां नजर लगने के कारण है। तो आइए जानते हैं बुरी नजर लगने के लक्षणों के बारे में-

  1. जब व्यक्ति को कोई बुरी नजर घेर लेती है या फिर उसे नजर दोष होता है तो मनुष्य को हर क्षेत्र में निराशा झेलनी पड़ती है और उसे घबराहट महसूस होती है।
  2. विशेषज्ञों का कहना है कि जब भी व्यक्ति को बुरी नजर लगती है तो व्यक्ति के साथ कई अनचाही घटनाएं होने लगती है। जैसे- वह पहले से अधिक बीमार रहने लगता है और उसे हमेशा थकावट महसूस होती है।
  3. सिर में दर्द व भारीपन रहना भी बुरी नजर का कारण होता है। सिर दर्द के साथ व्यक्ति हमेशा बिना वजह घबराहट महसूस करता है।
  4. नजर दोष के कारण व्यक्ति को नींद की समस्या व बेचैनी शुरू हो जाती है। साथ ही काम करने में मन ना लगना भी एक लक्षण है।

नजर दोष से छुटकारा पाने के उपाय

  • नजर दोष से बचने के लिए बुधवार को सप्तधान्य यानी सात प्रकार के अनाज का दान करें।
  • नजर दोष से बचने के लिए राहु यंत्र की स्थापना करके उसकी पूजा करना बहुत लाभ देता है।
  • जिन लोगों को बार-बार नजर लगने के कारण नुकसान हो रहा है, वे नौ मुखी रुद्राक्ष धारण करें।
  • नजर दोष खत्म करने के लिए हनुमान जी के मंदिर में जाकर उनके कंधों का सिंदूर माथे पर लगाएं।

Related Posts

Leave a Comment