दुनिया में कुछ ऐसे जीव भी मौजूद हैं, जिनकी कल्पना मात्र कर लेने से ही इंसान डर जाता है. ऐसे जीवों का सामना कोई भी अपनी रीयल लाइफ में नहीं करना चाहता है.
इंसान के आकार का चमगादड़ ऐसे ही जीवों में से एक है, जो इस धरती पर तो मौजूद है, लेकिन इसका सामना कोई भी नहीं करना चाहता है. एक घर के बाहर ऐसे ही एक बहुत बड़े साइज के चमगादड़ को आराम से उल्टा लटककर सोते हुए देखा गया है. इस साइज के चमगादड़ बहुत कम ही देखने को मिलते हैं और शायद बहुत लोगों ने इस बारे में कभी देखा-सुना भी नहीं होगा.
इंसान के आकार के चमगादड़ की कुछ तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई है, जिसने लोगों को डरा दिया है. इसकी कुछ तस्वीरों को एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया और कैप्शन में लिखा है कि, “याद है जब मैंने आप सभी को फिलीपींस में इंसानों के आकार के चमगादड़ों के बारे में बताया था? हां, मैं इसी के बारे में बात कर रहा था.” पोस्ट में दो फोटो शेयर की गई हैं जिसमें एक घर के बाहर लगभग साढ़े पांच फीट बड़ा चमगादड़ उल्टा लटका हुआ नजर आ रहा है. इतने बड़े चमगादड़ को देखकर लोगों का दिमाग घूम गया है. एक तस्वीर में ‘गोल्डन-क्राउन फ्लाइंग फॉक्स’ की डिटेल भी शेयर की गई है.
