एक चोर को लोगों ने दी तालीबानी सजा, खंबे से बांधकर इतना पीटा की हो गई मौत, पढ़िये पूरी खबर

by Kakajee News

झारखंड के रांची में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 25 वर्षीय युवक एक घर में घुसकर चोरी करने की कोशिश कर रहा था। तभी लोगों ने उसे पकड़ लिया और खंबे से बांध दिया। खंबे से बंधकर युवक की बहुत पिटाई की गई, जिस वजह से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को इस घटना की जानकारी दी।

यह घटना चान्हो पुलिस थाने के महुआटोली गांव की है। जहां शुक्रवार को लोगों ने युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी। आरोपी की पहचान वाजिद अंसारी के नाम से की गई है। पुलिस ने बताया कि वह शुक्रवार को कुछ अन्य लोगों के साथ एक घर में चोरी करने के लिए घुसा। घर के साथ एक दुकान भी जुड़ी हुई है। उन्हें देख घर के लोगों में चीख पुकार मच गई, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अनिमेष नैथानी ने पीटीआई को बताया कि अंसारी को लोगों ने पकड़ लिया, वहीं उसके बाकी के साथी भागने में कामयाब रहे। लोगों ने अंसारी को पकड़ कर बिजली के खंबे से बांध दिया और बुरी तरह से उसकी पिटाई करने लगे। घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को बचाने में जुटी। युवक को रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में भर्ती किया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान ही मौत हो गई। इस घटना के सिलसिले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Posts

Leave a Comment