खड़ी ट्राली से टकराई बाइक: दो किशोरों की मौत, एक की हालत गंभीर, घर से गए थे किताब लेने

by Kakajee News

मंगलवार सायं खड़ी ट्राली में हुई टक्कर से बाइक सवार तीन किशोरों में से दो की दर्दनाक मौत हो गई। एक को पीजीआई रेफर किया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर व जिला अस्पताल में परिजनों की भीड़ जुट गई। वहीं मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

कवारतन से पुस्तकें लेकर लौट रहे थे गांव में
जिला अस्पताल में पहुंचें गांव मलिकपुर निवासी बलबीर सिंह ने बताया कि उसे पता चला कि उसके चेचेरे भाई रोहित (18)की हादसे में मौत हो गई है। वह यहां पहुंचा तो पता चला कि उसके साथ-साथ गांव वासी 17 साल के अमित की भी मौत हो गई। उनके साथ बाइक पर सवार 17 साल के योगेश की हालत गंभीर है। उसे उजाला सिग्रस अस्पताल में दाखिल करवाया है।

परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा
अस्पताल में पहुंचे गांव वासी राजेश ने बताया कि वह भी घटनास्थल के पास से जा रहा था। उसने देखा कि युवकों को चोटें आई हैं। उसने स्वयं ही तीनों को चोट लगी होने के कारण एंबुलेंस में डाला और अस्पताल तक पहुंचाया। बाद में जब बाइक की आरसी की जांच की तो पता चला कि ये तो उसके चाचा के लडक़े हैं। उसने बताया कि रोहित ने 12वीं की परीक्षा दी है। अमित व योगेश ने दसवीं की परीक्षा दी है। तीनों सीवन स्कूल में पढ़ते थे। दोनों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।

घटनास्थल पर पड़ी थी किताबें
मृतक रोहित के पिता ईश्वर ने बताया कि वे कैथल में दिहाड़ी पर गए हुए थे। उन्हें तो किसी ने हादसे के बारे में सूचना दी। जिस पर वह यहां पहुंचा है। किताब लेने गए थे, सपने बिखर गए-अस्पताल में पहुंचे परिजनों ने बताया कि तीनों बच्चे कवारतन से किताब लेने गए थे। वे उन्हें पढ़ भी नहीं पाए। अभी तीनों का परिणाम भी नहीं आया कि दो भगवान को प्यारे हो गए। जो किताब लेने गए थे, वे घटनास्थल पर बिखरी पड़ी थीं।

तीसरे की हालत गंभीर
सड़क पर खड़ी ट्राली में लगी टक्कर-प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सडक़ पर ट्राली खड़ी थी। इस खड़ी ट्राली में पीछे से इनकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर काफी भीषण थी। जिसमें दो के चहने व सिर में गंभीर चोटें आई थीं। तीसरे की हालत भी अभी गंभीर बताई जा रही है। फिल्हाल पुलिस को सूचना मिल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Posts

Leave a Comment