दो सगे भाईयों की तालाब में तैरती हुई मिली लाश, परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल, क्षेत्र में पसरा मातम………पढ़ें पूरी खबर

by Kakajee News

रायपुर। गुरूवार की दोपहर तालाब में दो मासूमों की तैरती हुई लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची उरला थाने की पुलिस टीम ने दोनों शवों को तालाब से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर के उरला क्षेत्र के न्यू राजेन्द्र नगर से लापता दो सगे भाई आयुष 6 साल और आदर्श 4 साल की आज तालाब में तैरती हुई लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बतया जा रहा है कि यह दोनों मासूम आज सुबह से ही लापता हो गए थे और परिजन इनकी खोजबीन कर ही रहे थे कि तालाब में इन दोनों की लाश मिली।

घटना की सूचना के बाद उरला थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को तालाब से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। एक ही परिवार के दो मासूमों की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हो गया है। साथ ही पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया है।

Related Posts