152
रायपुर। राजधानी रायपुर के शिवानंद नगर में पशु क्रूरता का मामला सामने आया है। जहां दो युवकों ने मिलकर एक पालतू कुत्ते की डंडा और पत्थर से मारकर हत्या कर दी। कुत्ते के मालिक ने मामले की रिपोर्ट खमतराई थाना क्षेत्र में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले के आरोपी चिन्नी राव और निर्मल बाबरिया के खिलाफ पशु कू्ररता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
