तेज़ रफ़्तार कार ट्रक से टकराई , तीन की मौत दो गंभीर

by Kakajee News

कोरबा। छत्तीसगढ़ का कोरबा बीती देर रात्रि 2 बजे सिविल लाइन थाना क्षेत्र के भवानी मंदिर के पास कार और हाईवा की टक्कर में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई। नवनिर्मित पुल के ऊपर हुई दुर्घटना का कारण पुल पर बैठे मवेशी से कार टकराने को बताया जा रहा है। अनियंत्रित कार सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई।

इस भीषण टक्कर में यश गोयल पिता मनोज गोयल उम्र 28 वर्ष निवासी एसएस ग्रीन कोरबा, दीपक सिंह पिता सदानंद सिंह 22 वर्ष निवासी राताखार और रुपेश गोयल पिता श्याम गोयल 28 वर्ष निवासी डीडीएम रोड कोरबा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस भीषण दुर्घटना में मृत सभी युवक व्यापारी परिवार से ताल्लुक रखते थे। यह खबर जैसे ही आम हुई कोरबा में शोक की लहर दौड़ गई है। लोग मृतक युवकों के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

Related Posts