उपचार के दौरान ग्रामीण की मौत, पागल कुत्ते के काटने से हुआ था घायल

by Kakajee News

रायगढ़। पिछले दिनों कुत्ता काटने से गंभीर रूप से घायल ग्रामीण की उपचार के दौरान बीती रात मौत हो गई।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार तमनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मडवाडोंगा निवासी संतराम यादव पिता घासीराम यादव 54 साल 13 अगस्त की सुबह अपने खेत में दवा छिड़कने गया हुआ था। इसी दरम्यान एक पागल कुत्ते से उस हमला कर पंजा मारते हुए काट लिया था। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल ग्रामीण को उपचार के लिये तमनार अस्पताल ले जाया गया जहां स्थिति में सुधार नही होनें की स्थिति में उसे रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान बीती रात उसकी मौत हो गई।

Related Posts