सीमेंट के बढ़ते दाम को लेकर पूर्व मंत्री राजेश मूणत का राज्य सरकार पर तंज

by Kakajee News

रायपुर। भूपेश सरकार के कार्यकाल में सीमेंट के बढ़ते हुए दामों को लेकर पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने प्रदेश सरकार पर कई आरोप लगाए हैं।
मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार की क्षत्रछाया में अवैध उगाही, कमीशनखोरी के कई कई धंधे फलफूल रहे हैं। कोई अचरज की बात नहीं होगी,जब यह पता चले कि शराब और कोयले की तरह प्रति सीमेंट बोरी में भी लेवी वसूल कर रहे हों। इसके अलावा शराब तस्करों गुडें बदमाशों को प्रदेश सरकार का संरक्षण मिल रहा है जिसका नतीजा यह है कि कई जिलों में अपराधों का ग्राफ पहले की अपेक्षा कहीं अधिक घटित हो रहा है।

Related Posts