रायपुर और दिल्ली में भाजपा की सरकार होने से हर गांव, हर घर तक पहुंचता है विकास- नरेंद्र मोदी, जी-20 के माध्यम से विदेशों में भी हो रही छत्तीसगढ़ की चर्चा

by Kakajee News

रायगढ़। अपने एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिला मुख्यालय से तकरीबन 10 किलोमीटर दूर कोड़ातराई पहुंचे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वहां उपस्थित लाखो की जनता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि जी टवेटी को सफल बनाने में छत्तीसगढ़ की भी महत्वपूर्ण भागीदारी रही है। यहां की संस्कृति, यहां के लोगों, यहां के खान पान से छत्तीसगढ़ ने विदेशों में ही अपनी अलग पहचान बना ली है। एक समय था जब नक्सली की पहचान नक्सली हमले और हिंसा से हुआ करती थी। भाजपा सरकार के प्रयासों के बाद छ.ग. की पहचान यहां के विकास कार्यो से हो रही है।

दिल्ली की भाजपा सरकार छ.ग. विकास के लिये कोई कोर कसर नही छोड़ रही है। लेकिन यहां जो कांगे्रस की सरकार है वो विकास के काम में नही बल्कि सिर्फ हवा हवाई बातें व दावों में जुटी रहती हैं । छ.ग. बीजेपी सरकार होनें का नुकसान जब से बीजेपी सरकार गई, जब से कांगे्रस बैठे है तब से छ.ग. के नवजवानों, किसानों को नुकसान उठाना पडा है। केन्द्र की भाजपा सरकार 9 सालों में 4 करोड़ घर दे चुकी है। हम चाहते थे कि छ.ग. के निवासियों को इसका लाभ मिले। लेकिन यहां की सरकार गरीबों के पक्के घर नही बनने दे रही है। महिला कल्याण हो, पीएम स्व निधी योजना हो, हर घर नज योजना हो, गरीब कल्याण के अलावा रोजगार की हर योजना में यहां की सरकार ने छ.ग. को बहुत पीछे पहुंचा दिया है। कांगे्रस जिस तरह घोटाले की राजनीति करती है उसमें सिर्फ उनके नेताओं की तिजोरी बसती है।

गरीब कल्याण में भले ही पीछे हो लेकिन भ्रष्टाचार में छ.ग. की कांगे्रस सरकार लगातार आगे बढ़ रही है। कल्पना कीजिये कोई सोंच नही सकता कि अगर गाय के गोबर में भी भ्रष्टाचार करें तो उसकी मानसिकता क्या होगी। छ.ग. की बहनों से वादा तो किया था शराब बंदी का, लेकिन कांगे्रस ने शराब की बिक्री में ही घोटाला कर दिया। छ.ग. खनिज संपदा से इतना समृद्ध राज है कि केन्द्रीय की भाजपा सरकार ने डिस्टिक फंड योजना बनाई, हमारा मकसद था जिन जिलों से खनिज संपदा निकलता है तो उसका हिस्सा उसी क्षेत्र में विकास के लिये खर्च किया जाये। हम चाहते थे यहां के निवासियों को इसका लाभ मिले लेकिन यहां की भ्रष्ट कांगे्रस सरकार ने इसे भी नही छोड़ा।

सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कांगे्रस का ट्रेक रिकार्ड और भाजपा के ट्रेक रिकार्ड आपके सामने है। 50 साल पहले देश से गरीबी हटाने की गारंटी दी थी। कांगे्रस तब भी हर चुनाव इसी गारंटी पर लडती थी और आज भी इसी गारंटी पर लड़ती है अगर कांगे्रस अपने जमाने में अपना काम ठीक करती तो आज मोदी को इतनी मेहनत नही करनी पड़ती। केन्द्रीय की भाजपा सरकार ने आयुष्मान भारत के तहत लाखों परिवार को मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है जो कभी गैस कनेक्शन की कल्पना नही करते थे उन तक गैस कनेक्शन पहुंचाया है। हाल ही में उज्जवला योजना में हितग्राहियों को लाभ पहुंचाया गया है। छ.ग. में अच्छी सड़क, रेल लाइन, बिजली, स्वास्थ्य योजना बहुत जरूरी है। जब दिल्ली रायपुर दोनों भाजपा सरकार होती है तब ऐसी सुविधाएं ऐसी योजनाएं तेजी से हर घर तक पहुंचती है।

छ.ग की भूमि भगवान श्री राम का नैनिहाल है, माता कौशल्या का भव्य मंदिर यहां है। आज इस पवित्र भूमि पर हमारी आस्था हमारे देश के खिलाफ जो साजिश हो रही है उसके प्रति जागरूक करना चाहता हूं। इन लोगों ने मिलकर एक गठबंधन बनाया है कुछ लोग इसे घंमडिया गठबंधन भी कहते हैं। जो भारत की सनातन धर्म को समाप्त करके रहेगा। जो संस्कृति भारत को हजारों साल से एक किये हुए है ये लोग इसे तोड़ना चाहते हैं। सनातन संस्कृति वो है जिसमें भगवान श्री राम सबरी को मां कहकर जूठे बेर खाते हैं, सनातन धर्म में निषादराज को अपना भाई बताया है।
भारी बारिश के बावजूद आप हम सब को आर्शीवाद देने आये इसके लिये हम सभी आपको हदय से धन्यवाद करते हैं।

Related Posts