भरोसे के सम्मेलन में कांग्रेस के पोस्टर में भाजपा कार्यकर्ताओं का फोटो लगाना दुर्भाग्यपूर्ण :भाजपा कार्यकर्ता, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी ने किया खंडन

by Kakajee News

रायगढ़। ग्राम कोड़ातराई में 4 अक्टूबर को आयोजित कांग्रेस पार्टी के भरोसे के सम्मेलन में पहल समिति के सदस्यों का फोटो बेनर पोस्टर में बिना सदस्यों के सहमति से प्रकाशित किया गया है जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता रामपुकार सिंह ठाकुर, सत्येन्द्र सिंह ठाकुर, मोहित सतपथी, खीर सागर पटेल, ओंकार पटेल आदि सदस्यों सहित अनेक लोग भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य हैं, कुछ कांग्रेस के सदस्यों द्वारा इस तरह दूर्भावना वश या भूलवश भारतीय जनता पार्टी के कार्याकर्ताओं का फोटो लगाना दूर्भाग्यपूर्ण हैं जिसमें पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री रामपुकार सिंह एवं पुसौर नगर पंचायत उपाध्यक्ष मोहित सतपथी ने कांग्रेस पार्टी के सदस्यों द्वारा पोस्टर में फोटो प्रकाशन का खण्डन करते हुए कहा कि कांग्रेस के जिन भी कार्यकर्ताओं यह कृत्य किया है उन्हें खेद प्रकट कर स्वस्थ राजनीति का परिचय देना चाहिए।
(1)रामपुकार सिंह ठाकुर
पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष पुसौर
(2) मोहित सतपथी
उपाध्यक्ष नगर पंचायत पुसौर

Related Posts