NH 49 में फिर हुआ हादसा, दो बाइक की आमने सामने हुई जोरदार भिड़ंत, एक महिला की हालत गंभीर….पढ़िये पूरी खबर

by Kakajee News

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हो रही सड़क दुर्घटनाओं का क्रम लगातार जारी है। इसी क्रम में गुरुवार की शाम दो बाइक की आमने सामने भिंडत की घटना में 3 लोग घायल हो गए, जिसमे एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को खरसिया के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम तकरीबन साढ़े 4 बजे खरसिया विधानसभा के अटल रॉक गार्डन के पास NH 49 में दो बाइक की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में 3 लोगो को ज्यादा चोट आई है, जिसमे एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार बताया जा रहा है कि एक बाइक में सवार खरसिया क्षेत्र के जोबी निवासी सुदर्शन राठिया पिता मनसूराम राठिया 32 साल, महा सिंह कंवर पिता धनीराम कंवर 55 साल के अलावा एक महिला श्याम बाई कंवर पति महासिंह 50 सवार थे। वही दूसरी बाइक में नवगठित शक्ति जिले के सकरेली निवासी तिलेश्वर प्रसाद पटेल पिता मनहरण पटेल 28 साल एवं दूसरा युवक रम्हैया पटेल पिता कुशराम पटेल 24 साल सवार थे।

दोनों बाइक सवार जब ग्राम बोतल्दा के पास स्थित अटल रॉक गार्डन के पास पहुंचे ही थे कि दोनों में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सभी इधर उधर छिटक गए। इस घटना में महासिंह के पास जोरदार चोट लगी है, वहीं महिला श्याम बाई कंवर की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि अन्य युवकों को ज्यादा चोट नहीं लगी है।

इस दुर्घटना के बाद आसपास के लोगो ने इस घटना की जानकारी तत्काल खरसिया थाने में दी, जिसके बाद खरसिया पुलिस मौके पर पहुँच कर घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। खरसिया पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Related Posts