180
कॉलोनी में एक बड़ा हादसा सामने आया है। इस कॉलोनी के सबसे पीछे वाले हिस्से में खाली पड़ी जमीन पर चार युवक गैस रिफिल करने के लिए मारुति वैन में सरेआम अवैध रूप से मशीन लगाकर गैस भर रहे थे। अचानक स्पार्किंग से आग लग गई और मारुति वैन को आग ने पूरी तरह घेर लिया। अचानक कॉलोनी में बीच मैदान में वाहन में लगी आग को देखकर लोग जमा हुए, तो चारों युवक भाग खड़े हुए।
बता दें कि इसको लेकर नीलकंठेश्वर कॉलोनी के रहवासियों ने बताया कि यहां हर दिन वाहनों में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडर से गैस रिफिल करने का गोरख धंधा चलता है और मना करने पर यह काम करने वाले युवक लोगों को धमकाते भी है। हालांकि इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई है तथा कोई जनहानी नहीं हुई है।
