बोलेरो और पिकअप में टक्कर, दो लोगों की मौके पर मौत

by Kakajee News

Desk News रविवार की सुबह छह बजे बेकाबू बोलेरो टेढ़वा पुल से नीचे गिर गई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
नसीराबाद थाना क्षेत्र में सलोन -जायस मार्ग पर टेढ़वा पुल के पास जायस की ओर से आ रही पिकप व सलोन की ओर से फैजाबाद जा रही बोलेरो अचानक आमने-सामने आने से अनियंत्रित हो गई, जिसमें बोलेरो बेकाबू होकर टेढ़वा पुल के नीचे चली गई और पलट गई। पिकअप सड़क पर ही पड़ गई। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष राम लखन पटेल मौके पर पहुंचे और सभी बोलेरो सवार घायलों को बाहर निकलवाकर सीएचसी भिजवाया।

सीएचसी अधीक्षक डाक्टर आशीष कुमार ने संजीव शुक्ला 45 वर्ष, विकास चंद्रा 43 वर्ष निवासी हटका उमरन ऊंचाहार को मृत घोषित कर दिया। शिव कुमार तिवारी, सुधीर कुमार, संदीप तिवारी व शनि शुक्ला के सिर पर गंभीर चोट होने से प्राथमिक चिकित्सा के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ये सभी एलआईसी एजेंट है और ऊंचाहार से फैजाबाद मीटिंग में शामिल होने जा रहे थे। पिकअप चालक घटना के बाद मौके से भाग गया। पिकअप पर सब्जी लदी थी।

Related Posts