संस्कार स्कूल में फहराया तिरंगा
लायनेस अध्यक्ष पायल अग्रवाल रहीं मुख्य अतिथि

by Kakajee News


रायगढ़। शहर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल में आन बान शान से तिरंगा फहराया गया। संस्था के मार्गदर्शक रामचंद्र शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर लायनेस क्लब मिड टाउन की अध्यक्षा श्रीमती पायल अग्रवाल और डायरेक्टर उपेंद्र गौतम, बालमुकुंद शर्मा व अन्य की उपस्थिति में तिरंगा फहराया गया। संस्कार पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी जिसमें नृत्य, कविता, संबोधन आदि शामिल थे। इसे देखकर सभी ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। लायनेस अध्यक्ष पायल अग्रवाल ने बच्चों को मोटिवेट किया और स्कूल प्रबंधन की तारीफ की, जबकि प्राचार्या श्रीमति रश्मि शर्मा ने रिपब्लिक डे की बधाई देकर सालाना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। एक्टिंग डायरेक्टर सीपी देवांगन और मार्गदर्शक रामचंद्र शर्मा ने स्कूल की गतिविधियों को और स्वतंत्रता आंदोलन के बारे में जानकारी दी। मंच संचालन सन्तोष साहू ने किया।
लायनेस क्लब ने किया शिक्षकों का सम्मान
कार्यक्रम की खास बात यह है कि लायनेस क्लब मिड टाउन की महिला ग्रुप ने सभी शिक्षकों और नॉन टीचिंग स्टाफ की तारीफ कर पुरस्कार वितरण समारोह किया।

Related Posts

Leave a Comment