तमनार। जेएसपी फाउण्डेशन जेपीएल तमनार क्षेत्र के गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना निमार्ण, पर्यावरण, खेल, कला एवं संस्कृति, समाजिक समावेश के क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्र के उतरोत्तर प्रगति हेतु महत्वपूर्ण भागीदारी निभा रही है। जेएसपी फाउण्डेशन द्वारा ग्राम टिहलीरामपूर सावित्री नगर में मातृ पितृ विहिन बच्चों हेतु जिंदल चिल्ड्रन होम का संचालन जेजे एक्ट अंतर्गत बाल संरक्षण इकाई, समन्वित बाल संरक्षण परियोजना के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है।
जिंदल चिल्ड्रन होम में वर्तमान में 90 बच्चे निवासरत है। इन बच्चों को ओ पी जिंदल स्कूल सावित्री नगर में अंग्रजी माध्यम की शिक्षा प्रदान की जा रही है साथ ही विभिन्न खेलों, अतिरिक्त कक्षाओं, योगा, नृत्य के साथ अन्य कलाओं व कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है ताकि इन बच्चों का भविष्य निर्माण किया जा सके। इसी क्रम में 14 नवम्बर को पं. जवाहरलाल नेहरू जी के जन्म दिवस के पर जिंदल होम के बच्चों द्वारा बाल दिवस हर्षोलास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सी. एन. सिंह कार्यपालन निदेशक व प्लांट हेड जेपीएल तमनार तथा विशिष्ट अतिथि श्री गजेन्द्र रावत उपाध्यक्ष आपरेशन एवं मेन्टीनेन्स, डी के भार्गव उपाध्यक्ष लायजन एवं जनसम्पर्क, श्री एन. के. सिंह उपाध्यक्ष, अजीत राय सहायक उपाध्यक्ष, सुनील अग्रवाला विभागाध्यक्ष वित, ऋषिकेश शर्मा विभागाध्यक्ष सीएसआर के साथ साथ प्रेरणा महिला मण्डल की सदस्याएं भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये तथा पं. जवाहरलाल नेहरू जी को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने की बात कही गई।
इस अवसर पर श्री सी.एन. सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि ये बच्चे जेपीएल परिवार के सदस्य हैं। इनके भविष्य निर्माण के लिये जेएसपी फाउण्डेशन हमेशा समर्पित रहेगा। उन्होने कहा की खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों हेतु विशेष कोच की व्यवस्था की जाये तथा इन नन्हे मुन्ने बच्चों के जीवन में हमेशा खुशहाली लाना हमारा लक्ष्य होगा। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन श्री पवित्रो मोहन मिश्रा चीफ परियोजना समन्वयक ने किया।
117
