दो बच्चों की मां को देवर से हुआ इश्क, बोली- अब नहीं रहना पति के साथ

by Kakajee News

विवाहिता ने पति को छोड़कर देवर का हाथ थाम लिया। थाने में समझौता होने के बाद वह देवर के साथ चली गई। विवाहिता के दो बच्चे भी हैं। वह उन दोनों को भी साथ ले गई।
महिला की शादी कुछ वर्ष पहले नगर के एक मोहल्ला निवासी युवक से हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं। इसी बीच महिला का अपने देवर से प्रेम-प्रसंग हो गया। मामले की जानकारी पति को मिली तो उसने पत्नी को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी। महिला ने थाना नवाबगंज में पहुंचकर पुलिस से शिकायत कर दी।

पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। पुलिस के सामने महिला ने पति को छोड़कर देवर के साथ रहने की इच्छा जताई। पति ने भी इसकी इजाजत दे दी। समझौता होने के बाद महिला देवर के साथ चली गई। समझौते के तहत बच्चे भी विवाहिता के साथ रहेंगे।
फरीदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने छेड़खानी का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। महिला ने बताया कि वह अपने परिजनों के साथ गांव में ही अपने रिश्तेदार के यहां से दावत से लौट रही थी। रास्ते में गांव के युवक ने हाथ पकड़कर छेड़खानी की। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग गया। आरोपी के परिजनों से शिकायत करने पर उन्होंने मारपीट की।

Related Posts