सर्राफा व्यापारी की गाड़ी पर अज्ञात लोगों ने चलाई गोली, बाल-बाल बचे सवार….पढ़िये पूरी खबर

by Kakajee News

राजनांदगांव। नवीन जिले मानपुर मोहला अंबागढ़ चौकी में शाम को वासडी बाजार से लौट रहे यूपी से ताल्लुक रखने वाले सर्राफा व्यापारी की गाड़ी पर अज्ञात लोगों ने मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के पाटन तथा चिल्हाटी थाना क्षेत्र के बीच चलती कार पर गोली चला दी थी।
घटना को अंजाम देकर फरार हुए आरोपियों ने भरमार बंदूक को वारदात स्थल से 5 किलोमीटर दूर गांव के आउटर में फेंक दिया, जिसे पुलिस बल ने बरामद कर लिया हैं। पुलिस के मुताबिक इस मामले में मॉनिटरिंग के साथ पांच अलग-अलग टीमें काम कर रही हैं, जिन्होंने लगभग मामले को सुलझा लिया है। गोली कांड में शामिल तीन लोगों को पुलिस टीम ने हिरासत में ले लिया गया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ समय पूर्व यूपी से आकर अम्बागढ़ चौकी मे निवासरत सुरेश सोनी , दिलीप त्रिपाठी, तथा टाटेकसा निवासी हेल्पर बाबूलाल साप्ताहिक बाजार वासड़ी से बाजार कर अपने घर लौट रहे थे इसी दरमियान शाम 5 से 6 बजे के बीच छुरियांडोंगरी टाटेकसा के बीच जंगल के पास कुछ अज्ञात लोगों ने चलती कार सीजी 08 j g 4519 पर गोली चला दी जो दरवाजे के आर पार निकल गई गाड़ी में बैठे तीनों व्यक्ति इस घटना में बाल-बाल बच गए ।घटना आपसी रंजिश या ,लूट के इरादे की है,या फिर नक्सल वारदात सभी एंगल पर गहन जांच करते हुए पुलिस जांच टीम ने वारदात की गाथा को लगभग सुलझा लिया है। घटना स्थल से 5 किलोमीटर दूर ग्राम बंजारी के आउटर में भरमार बंदूक को पुलिस टीम ने बरामद कर लिया है।

Related Posts