परिवहन विभाग ने पकड़े रेती से भरे डंपर, बॉडी कटवा कर वापस छोड़े

by Kakajee News

परिवहन विभाग की टीम ने रेती की ओवर लोडिंग कर शासन को राजस्व का नुकसान पहुंचा रहे डंपरों को पकड़ा है। इस बार इन्हें चेतावनी देने के साथ अवैध रूप से बढ़ाई गई बॉडी को हाथों-हाथ कटवाकर छोड़ दिया गया है।
एआरटीओ हृदयेश यादव के अनुसार कलेक्टर के निर्देश पर बीते दो दिन से हमारी टीम डबलचौकी स्थित जांच चौकी पर चैकिंग कर रही है। साथ में खनीज विभाग की टीम भी रहती है। यहां पर डंपर चालक जो नेमावर या दूसरे जगहों से रेत लाते हैं वे लोग डंपर की बॉडी में छह से 12 इंच तक के पट्टे जोड़कर उसकी क्षमता बढ़ा लेते हैं, जिससे ज्यादा मात्रा में रेती लाई जा सके। इससे शासन को राजस्व का नुकसान होता है।
एआरटीओ यादव के अनुसार हमने दो दिनों में करीब एक दर्जन से अधिक डंपरों को इस तरह से नियमों का उल्लघंन करते हुए पकड़ा है। हम हाथों-हाथ इनके पट्टे निकलवा देते हैं। जिन लोगों ने इसे स्थाई रुप से जुड़वा लिया है, उसे कटवा दिया जाता है। सभी डंपर चालकों को चेतावनी दी गई है कि अगर अब ऐसे गलत तरीके से रॉयल्टी की चोरी और रेती परिवहन किया गया, तो उनके डंपर जप्त कर लिए जाएंगे। गौरतलब है कि इंदौर में लगातार रेती चोरी के मामले सामने आते रहते हैं। नेमावर से डंपर बड़ी मात्रा में रेती का अवैध परिवहन करते हैं। खनीज विभाग की टीम समय-समय पर इन पर कार्रवाई करती है। यह पहली बार है जब आरटीओ की टीम के साथ कार्रवाई की जा रही है।

Related Posts

Leave a Comment