1 फरवरी से खुलेंगे सिनेमाघर, नई गाइडलाइन का सख्ती से करना होगा पालन

by Kakajee News

मुंबई । थिएटर में फिल्म देखने के शौकीन लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है कि अब देश में 1 फरवरी से सभी सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स पूरी क्षमता के साथ खोल दिए जाएंगे। हालांकि इस संबंध में सूचना प्रसारण मंत्रालय द्वारा नई गाइडलाइन भी जारी की गई है, जिसे सख्ती से पालन करना जरूरी होगा। केंद्रीय गृह मंत्रालयन ने भी शनिवार को देश के सभी सिनेमा हॉल को 1 फरवरी से 100 फीसदी क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दे दी है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सिनेमाघरों के लिए नई गाइड लाइन का प्रारुप भी जारी कर दिया है।
नई गाइडलाइन के तहत इन नियमों का करना होगा पालन

  • सार्वजनिक स्थान पर थूकना सख्त मना है।
  • सिनेमाघर में प्रवेश के दौरान मास्क लगाना अनिवार्य है।
  • सभी दर्शकों के स्वास्थ्य की स्व-निगरानी करना और बीमारी की स्थिति में जल्द से जल्द हेल्पलाइन पर रिपोर्ट करना।
  • दर्शकों के मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप को इंस्टाल और उपयोग सभी को सलाह देना।
  • सिनेमाघरों और वेटिंग क्षेत्र के बाहर 6 फीट की भौतिक दूरी का अनिवार्य पालन

पहले 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलने की दी थी अनुमति
गौरतलब है कि केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने पहले सिनेमाघरों को 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दे दी थी, लेकिन अब मंत्रालय ने 100 फीसदी क्षमता के साथ मल्टीप्लेक्स व सिनेमाघरों को खोलने की अनुमति दे दी है। फिल्म वितरकों और थिएटर मालिकों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। गौरतलब है कि बीते साल मार्च से ही देश में सिनेमाघर बंद थे, जो अक्टूबर तक नहीं खुले थे। अक्टूबर में सरकार ने कुछ नियमों के साथ 50 फीसदी क्षमता के साथ सिनेमाघरों को खोलने की अनुमति दे दी थी।

Related Posts

Leave a Comment