युवा मोर्चा के नमो नवमतदाता सम्मेलन में बिलासपुर में शामिल हुए – अंशु टुटेजा

by Kakajee News

भारतीय जनता युवा मोर्चा राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर एवं प्रदेश के ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय रवि भगत जी के नेतृत्व में आयोजित नमो नवमतदाता सम्मेलन बिलासपुर जिले के सभी विधानसभा में सफल आयोजित हुआ।

पूरे देश में नरेंद्र मोदी के द्वारा पांच हजार स्थानो में 50 लाख से भी ज्यादा युवाओं को संबोधित किया उन्होंने बताया कि आज भारत पूरे विश्व में जीडीपी में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है एवं आने वाले कुछ सालों में पूरे विश्व में भारत की जीडीपी तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगी आगामी योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि पूरे देश में एक करोड़ घरों में सोलर पैनल लगाने की योजना बन रही है।

यह सम्मेलन पूरे देश में एक साथ आयोजित किया गया इसी तर्ज में बिलासपुर शहर में भी आयोजन किया गया जिसमें युवा मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं बिलासपुर के जिला प्रभारी अंशु टुटेजा शामिल हुए इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर शहर के विधायक अमर अग्रवाल बिलासपुर जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत ,बिलासपुर लोकसभा के पूर्व सांसद लखनलाल साहू , युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ,युवा मोर्चा के ऊर्जन जिला अध्यक्ष निखिल केशरवानी, जिला उपाध्यक्ष इंशु गुप्ता मंडल अध्यक्ष नितिन छाबड़ा,आशीष तिवारी,मुकेश राव एवं युवा मोर्चा के अनेक कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सैकड़ो नए मतदाता शामिल हुए एवं नरेंद्र मोदी के द्वारा संबोधन हम सब लोगो ने सुना ।

Related Posts